{"_id":"5967bce94f1c1b1c438b491a","slug":"afgaani-civilion-arrested-from-baramulla-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बारामुला में अफगानी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बारामुला में अफगानी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अफगानी नागरिक गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक अफगानी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके आतंकी कनेक्शन तो नहीं हैं। हाल के वर्षों में किसी अफगानी नागरिक के पकड़े जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार खुफिया सूचना पर बारामुला पुलिस, सेना के 52 राष्ट्रीय रायफल्स तथा सीआरपीएफ की 53 बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर कंसीपोरा इलाके से अफगानी नागरिक को पकड़ा। इसकी शिनाख्त मोहम्मद दाउद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वह बिना किसी वैध कागजात के यहां रह रहा था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि वह एलओसी से पाकिस्तान भागने की फिराक में था। वहां से वह अपने देश चला जाता। पूछताछ में यह भी पता चला कि वह एनडीपीएस मामले में दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था और एक महीने पहले तिहाड़ जेल से छूटा था।
विज्ञापन