{"_id":"5f51bfdd2d20244f5e7558cb","slug":"advisor-will-again-hear-public-issues-in-jammu-and-srinagar-general-administrative-department-department-has-released-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाहकार फिर सुनेंगे जम्मू और श्रीनगर में जनसमस्याएं, विभाग ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाहकार फिर सुनेंगे जम्मू और श्रीनगर में जनसमस्याएं, विभाग ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 04 Sep 2020 09:47 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जम्मू और श्रीनगर में जनता दरबार लगेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जम्मू और श्रीनगर में जनता दरबार लगेंगे। इसमें सलाहकार जनसमस्याओं को जानने के साथ उनका निपटारा भी करेंगे। कोरोना काल के कारण लगभग छह महीने से यह व्यवस्था बंद थी।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा श्रीनगर में ग्रीवांस सेल चर्च लेन सोनावर में हर सोमवार को जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा जम्मू में बैंक्वेट हाल कनाल रोड में गुरुवार सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक फरियादियों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
सलाहकार फारूक खान श्रीनगर में हर गुरुवार और जम्मू में सोमवार को लोगों से सीधा संवाद करेंगे। सलाहकार राजीव राय भटनागर श्रीनगर में शुक्रवार और जम्मू में हर शनिवार को फरियादियों से मिलेंगे। सलाहकार बसीर अहमद खान श्रीनगर में मंगलवार और जम्मू में शुक्रवार को जनता की समस्या हल करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में पिछले लगभग छह महीने से स्थगित प्रदेश प्रशासन की तरफ से जन समस्याओं को सुनने की यह पहली बड़ी कवायद होगी।
विज्ञापन