जम्मू। एलजी के सलाहकार फारूक खान ने जम्मू हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान करने वाले यात्रियों के पंजीकरण और स्क्रीनिंग की व्यवस्था का जायजा लिया।
सलाहकार ने विभिन्न विभागों की स्क्रीनिंग और सुविधा टीमों के साथ बातचीत करते हुए यात्रियों के परीक्षण और उनके बाद संगरोध के बारे में विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि हवाई अड्डे पर सभी प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले सभी हवाई-यात्रियों को कोरोना परीक्षण किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सलाहकार को सूचित किया कि नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं और जिन यात्रियों का परीक्षण नकारात्मक हो रहा है उन्हें घर भेज दिया जाता है। पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पतालों में इलाज करवाया जा रहा है। बताया गया कि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा तैयार किए गए फॉर्म में अपना विवरण भरना अनिवार्य है। जिसके बाद कोविड-19 परीक्षण के लिए उनके नमूने हवाई अड्डे पर लिए जा रहे हैं। हवाई अड्डे के सुरक्षा के प्रभारी गुरमीत सिंह ने उन्हें हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, जांच और पहचान के बारे में बताया। स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस और अन्य संबद्ध विभागों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।