{"_id":"0c366c81fa65cd0f3a6561b29b45d611","slug":"advance-parties-will-reach-26-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 तक जम्मू पहुंच जाएंगी एडवांस पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 तक जम्मू पहुंच जाएंगी एडवांस पार्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में नौ नवंबर को खुलने जा रहे दरबार की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। हर विभाग की एडवांस पार्टी 26 अक्तूबर तक जम्मू पहुंच जाएंगी, ताकि ट्रकों में आने वाले विभागीय रिकार्ड को यहां पूरी देखभाल के साथ हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर विभाग की एडवांस पार्टी में एक गजटेड और चार नॉन गजटेड कर्मचारी रहेंगे। इस टीम की जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने विभाग से संबंधित रिकार्ड को हासिल करें और उसे पूरी देखभाल के साथ सही जगह पर रखें।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को श्रीनगर में ग्रीष्मकालीन राजधानी में दरबार बंद होने के बाद विभागों का रिकार्ड ट्रकों में जम्मू के लिए भेज दिया जाएगा।जम्मू में दरबार खुलने को गिने-चुने दिन शेष रहने के चलते इन दिनों सचिवालय में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
एस्टेट विभाग दरबार मूव से संबंधित सभी तैयारियों को करवाने में जुटा है। साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। दरबार आने के बाद शीतकालीन राजधानी में मंत्रियों से लेकर अफसरशाही की रौनक भी बढ़ेगी।