{"_id":"607a27d3c791d2bc229d4dabfae645c0","slug":"advance-hotel-room-booked-in-vaishno-devi-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर में वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर में वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन हर वर्ष 31 दिसंबर को यहां आने वाले भक्तों की संख्या काफी रहती है। कई बार तो साल के आखिरी दिन यात्रा को रोकने का हालात तक उत्पन्न हो चुके हैं। इस बार भी 31 दिसंबर को भक्तों की संख्या अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर अगर नजर डालें वर्ष 2013 को 31 दिसंबर के दिन 35830 श्रद्धालुओं ने भवन में माथा टेका था। इससे पहले 2012 में 46861 व 2011 को साल के आखिरी दिन 45754 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था।
विज्ञापन
वर्ष 2010 में भी भक्तों की संख्या 40 हजार से अधिक रही थी। आंकड़े बताते हैं कि इस बार भी साल के आखिरी दिन भक्तों की संख्या अधिक रहेगी तथा इसी के मद्देनजर भवन में सुविधाओं का विशेष ध्यान भी दिया जा रहा है। हालांकि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का वार्षिक आंकड़ा पिछले दो वर्षों के मुकाबले काफी गिरा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार के लिए वहां पर कमरों के लिए अडवांस में बुकिंग हो चुकी है तथा इसी प्रकार से हेलिकाप्टर सेवा भी पहले से पैक बताई गई है। हालांकि धर्मनगरी के होटलों आदि की बुकिंग पर नजर डालें तो अभी ओर भक्तों के ठहरने की काफी गुंजाइश बताई जा रही है।