{"_id":"64b06582ef21891ddf0dc165","slug":"adulterated-saffron-worth-six-lakh-caught-in-the-raid-jammu-news-c-10-jam1008-160768-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छापे में पकड़ी छह लाख की मिलावटी केसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छापे में पकड़ी छह लाख की मिलावटी केसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टीम के आने की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार भाग निकले
-600 किलोग्राम नकली अखरोट किया बरामद
अनंतनाग। खाद्य सुरक्षा विभाग (एफएसडी) की टीम ने काजीगुंड में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित विभिन्न दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम ने यहां से ब्रांडेड नामों से बिक रही छह लाख की मिलावटी केसर जब्त की। इस बीच टीम के आने की जानकारी मिलते ही कई व्यवसायी दुकानें बंद करके भाग निकले।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा के नेतृत्व में टीम को जांच के दौरान पता चला कि कुछ खाद्य व्यवसाय संचालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को मिलावटी केसर बेचने के लिए युवाओं को काम सौंप रखा है। मामले में विभाग ने तीन व्यवसाय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जिन्हें मिलावटी केसर बिकवाने का सरगना माना जा रहा है। टीम के सदस्यों ने छापे के दौरान करीब 600 किलोग्राम खराब गुणवत्ता वाले अखरोट के दाने भी जब्त किए। इस दौरान लोगों को केसर की खरीदारी करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा टीम ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को ऐसी धोखाधड़ी से दूर रहने की चेतावनी दी।