फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Admission date extended to 30 in Navoday Vidyalaya

इंटरनेट सेवा बंद होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर

विज्ञापन
Admission date extended to 30 in Navoday Vidyalaya
सांबा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अभी तक इंटरनेट सेवा बंद है, जिसके कारण अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें पेश रही हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में 6 कक्षा में दाखिला के लिए इसी वक्त से प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरना पड़ता है। उसके बाद प्रवेश परीक्षा होती है। लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने से अभिभावकों को काफी सारी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए समिति द्वारा दाखिले की अवधि को 15 सितंबर के बजाय 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। जम्मू कश्मीर के सभी स्कूलों को आदेश भी जारी किया गया है कि बच्चो से ऑफलाइन आवेदन भी लिया जाए।
विज्ञापन

इस बाबत जब जिला सांबा के नड में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सोम नाथ ने बताया कि उन्होंने सभी जोनल शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तरों में आवेदन पत्र दे दिए और अपने तौर पर भी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में भी आवेदन पत्र दे दिए हैं। क्योंकि समिति का यह मानना है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका स्कूल हर साल 80 बच्चो का दाखिला करता है और उन्होंने सभी पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चो और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे आवेदन भरें और इस केंद्र प्रायोजित योजना का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed