{"_id":"667616200d53b1ffa20c4a04","slug":"administrative-officials-reached-ma-stadium-for-yoga-jammu-news-c-10-jam1006-385521-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रशासनिक अधिकारियों ने योग से दिया स्वस्थ होने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रशासनिक अधिकारियों ने योग से दिया स्वस्थ होने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार तड़के एमए स्टेडियम में हुए योग शिविर में हर वर्ग के लोगों के लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने दिखाया कि योग को अपनाकर तनाव के साथ स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। भारत के योग को पूरी दुनिया मान रही है। इस बीच श्रीनगर में बारिश के कारण स्टेडियम में लोग प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से देरी से जुड़ सके।
हल्के बादलों के बीच तड़के योग शिविर की शुरुआत की गई। प्रोटोकाल के तहत सुबह सात बजे श्रीनगर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से सीधा जुड़ा जाना था, लेकिन फिर दो घंटे देरी से कार्यक्रम शुरू होने की सूचना दी गई। इस बीच स्टेडियम में योग क्रियाएं शुरू की गईं, जिसके बाद फिर श्रीनगर में कार्यक्रम शुरू होने की जानकारी दी गई। तीन बार की प्रक्रिया के बाद आखिर में स्टेडियम में लोग श्रीनगर के मोदी के कार्यक्रम से लाइव जुड़े। योग में अन्य लोगों के साथ स्टेडियम के खिलाड़ी भी शामिल हुए। एमए स्टेडियम में योग आसन करने के लिए पहुंचे अधिकारियों में मंडलायुक्त रमेश कुमार, जिला उपायुक्त जम्मू सचिन वैश्य, स्वास्थ्य निदेशक डा. राकेश मगोत्रा, एसएसपी जम्मू विनोद कुमार आदि शामिल रहे।