फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administrative news

Jammu News: अधिकारी माननीयों के मसलों को प्राथमिकता से सुनें व सम्मान करें

विज्ञापन
administrative news
-सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू ने जारी किया आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अफसरों को माननीयों का सम्मान और काम प्राथमिकता से करना होगा। वे विधायकों के मसलों को प्राथमिकता से सुनें व उसका समाधान निकालें। यही नहीं, विधायक के क्षेत्र में होने वाले सरकारी समारोहों व बैठकों में उनको आमंत्रित किया जाए।

ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू ने जारी किया है। कहा है कि जनप्रतिनिधियों के लिए सरकारी मानदंडों व दिशानिर्देशों के अनुसार उचित प्रोटोकॉल बनाए रखा जाए। सरकारी विभाग, अधिकारी व कर्मचारी विधायकों के साथ बेहतर तालमेल बनाएं। उनकी कॉल रिसीव करें। 3 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। इसमें सत्तापक्ष के साथ विपक्षी भाजपा विधायक आमने-सामने होंगे। उधर,सीएम उमर अब्दुल्ला बेहतर बजट के लिए विधायकों व डीडीसी अध्यक्षों के साथ संवाद कर रहे हैं। भाजपा ने भी बीते दिन विधायक दल की बैठक में बजट में आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन



भाजपा विधायक अफसरशाही की कर रहे थे शिकायत
शासन में जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुने जाने को लेकर भाजपा विधायक लगातार शिकायत कर रहे थे। मुद्दा एलजी मनोज सिन्हा के समक्ष भी उठाया था। कहा था कि शासन में अफसरों का रवैया अड़ियल है। सीएम उमर अब्दुल्ला का भी कहना था कि पहले प्रदेश में सरकार न रहने से शासन व आम लोगों में दूरियां बढ़ गई थीं। सरकारी दफ्तरों में आम लोगों की पहले सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed