फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administrative Council meeting: Seven new industrial estates will be developed in Jammu and Kashmir

प्रशासनिक परिषद की बैठक: जम्मू कश्मीर में सात नई औद्योगिक संपदाओं का होगा विकास, प्रदेश में बढ़ेगा निवेश

Thu, 22 Feb 2024 06:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 06:56 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में देश विदेश से निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक भूमि का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में 304.51 करोड़ रुपये की लागत से 5290 कनाल भूमि पर सात नई औद्योगिक संपदाओं का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
Administrative Council meeting: Seven new industrial estates will be developed in Jammu and Kashmir
LG Manoj Sinha - फोटो : पीआईबी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में देश विदेश से निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक भूमि का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में 304.51 करोड़ रुपये की लागत से 5290 कनाल भूमि पर सात नई औद्योगिक संपदाओं का विकास किया जाएगा। इसमें 8700.16 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 28376 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में 46 नई औद्योगिक संपदाओं पर काम किया जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में जम्मू कश्मीर में सात नई औद्योगिक संपदाओं के विकास को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में बांदरपोरा बडगाम, सेमपोरा मेडिसिटी, श्रीनगर, भागथली, कठुआ, करांडी, सांबा, त्रेंज शोपियां, हरिपारिगम त्राल पुलवामा और खुनमोह, पंथा चौक श्रीनगर में नई औद्योगिक संपदाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 64 कनाल राज्य भूमि को शामिल करते हुए नई औद्योगिक संपदा बांदरपोरा बडगाम में 22.74 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर विकसित होगी। इरकॉन द्वारा निर्मित की जाने वाली इस संपदा से 78.12 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 735 रोजगार सृजित करेगी। यह परियोजना निवेश को आकर्षित करेगी।

इसी तरह सेमपोरा मेडिसिटी, श्रीनगर में 517 कनाल राज्य भूमि पर नई औद्योगिक संपदा अनुमानित लागत 22.60 करोड़ रुपये से विकसित की जाएगी। इरकॉन द्वारा यह परियोजना 1825.45 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगी और इसमें लगभग 11643 (लगभग) रोजगार सृजन की क्षमता है।

भागथली, कठुआ में 2949 कनाल राज्य भूमि पर नई औद्योगिक संपदा एनबीसीसी द्वारा 83.13 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर विकसित की जाएगी। इसमें 4599.89 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने के साथ लगभग 8278 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

करांडी, सांबा में 460 कनाल राज्य/निजी भूमि पर नई औद्योगिक संपदा 34.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित होगी और एनबीसीसी द्वारा इस परियोजना में 756.89 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यह परियोजना करीब 3965 रोजगार सृजित करेगी।

त्रेंज, शोपियां में नई औद्योगिक संपदा 500 कनाल राज्य भूमि पर विकसित होगी। इसमें अनुमानित लागत 68.06 करोड़ रुपये है और एनबीसीसी द्वारा यह परियोजना 850 करोड़ रुपये का निवेश लाएगी। इसमें करीब 900 लोगों को रोजगार की संभावना है।

हरिपरिगाम त्राल पुलवामा में 200 कनाल भूमि पर नई औद्योगिक संपदा को 28.17 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एनबीसीसी द्वारा तैयार किया जाएगा। इसमें 124.81 करोड़ रुपये के निवेश के साथ करीब 2500 लोगों को रोजगार की संभावना है।

खुनमोह, पंथा चौक श्रीनगर में 600 कनाल भूमि पर नई औद्योगिक संपदा को 45.36 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इरकॉन द्वारा तैयार किया जाएगा। यह परियोजना 465 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगी और इसमें लगभग 355 रोजगार की संभावना है। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव मंदीप कुमार भंडारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed