फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administrative building of the Central University of Jammu found

केंद्रीय यूनिवर्सिटी को मिला प्रशासनिक भवन

Mon, 02 Feb 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Feb 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
Administrative building of the Central University of Jammu found
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लाक को अब अपना भवन मिल गया है। चार साल में केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्रशासनिक भवन की किराए की इमारत से जहां निजात मिली है। राया सुचानी (सांबा जिला) में अब विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ब्लाक त्रिकुटा नगर से शिफ्ट हो चुका है, जबकि पहले से ही विश्वविद्यालय के उपकुलपति राया सुचानी कैंपस में बैठने लगे हैं।
विज्ञापन


जम्मू में वर्ष-2011 में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। तभी से यहां पर टीचिंग ब्लाक सैनिक कालोनी में किराया के भवन में संचालित है, जबकि प्रशासनिक ब्लाक को भी किराये की इमारत में त्रिकुटानगर में संचालित था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अब विद्यार्थियों को अपनी इमारत को हासिल करने में करीब छह-सात महीने का वक्त लग सकता है।  
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के सहायक रजिस्ट्रार विकास गुप्ता का कहना है कि विश्वविद्यालय कैंपस का निर्माण राया सुचानी में जोरों पर है।

प्रशासनिक ब्लाक को अब त्रिकुटानगर जम्मू से राया सुचानी कैंपस में शिफ्ट कर दिया गया है। कैंपस के अंदर भवन निर्माण जारी है। फिलहाल जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच सौ से अधिक विद्यार्थी विभिन्न विषयों को लेकर अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed