फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

समस्याओं के समाधान के लिए डिवकॉम से मिले

विज्ञापन
administration
सांबा। डिवकॉम कार्यालय में अब प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बैक टू विलेज, ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें आम लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाता है। इसी तर्ज पर डिवकॉम ने भी जन सुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरपंच लब्लू संब्याल के साथ लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डिवकॉम से मिला और कई मुद्दों का ज्ञापन सौंपा। इसमें सिडको इंडस्ट्रीज की बर्जर कंपनी के लोगों को 15 साल से पीएफ नहीं मिला, उसका हल किया जाए, अगर कंपनी और ठेकेदार लोगों को पीएफ नहीं देते हैं तो दोनों पर कार्रवाई की जाए, कोविड 19 के चलते सांबा रेलवे स्टेशन पर रेल के रुकने की मनाही थी, अब माहौल सामान्य होने पर रेलों को रोका जाए। क्योंकि सांबा में आर्मी ब्रिगेड, बीएसएफ हेड क्वार्टर और औद्योगिक इकाई के श्रमिक व कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने पास बनवाए हैं, उन्हें लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सांबा में भूजल कार्यालय नहीं होने के कारण हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो पा रही है। तीन साल से न तो हैंडपंप लगे और न ही मरम्मत की गई है। जल्दी से जल्दी हैंडपंप ठीक कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिडको फेज प्रथम से दूसरे और तीसरे फेज को जाने के लिए मार्ग को जल्दी शुरू किया जाए, जिससे सांबा बॉर्डर रोड पर इमरजेंसी में एंबुलेंस या यातायात जाम से छुटकारा मिले। सुंब रोड, जिला अस्पताल, जलापूर्ति और पीडीडी के बारे में समस्या उठाई गई। नड की ओर जाने वाले दरुई में नाले की मिट्टी गिरने से लोगों की खेती की जगह और कुछ घर भी नाले में गिरने के कगार पर हैं। जल्दी नाला बनवा कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाए। लोगों का कहना था कि जन सुनवाई में संबंधित डीसी भी बुलाने चाहिए ताकि शीघ्र समस्या का समाधान हो सके।
डिवकॉम ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही लोगों के मसले हल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed