फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: 15 को बारिश हुई तो वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी तैयार

विज्ञापन
Administration news
एमए स्टेडियम में अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते संभागीय आयुक्त स्रोत सूचना विभाग - फोटो : Samvad
संभागीय आयुक्त और आईजीपी ने एमए स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बारिश या खराब मौसम होने की स्थिति में प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार और आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी ने एमए स्टेडियम का दौरा कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
संभागीय आयुक्त ने बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समारोह से पहले पूरी करने के निर्देश दिया। विद्यार्थियों, सांस्कृतिक दलों, आम लोगों और आमंत्रित अतिथियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने योजना तैयार करने के निर्देश दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और प्रवेश-निकास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान डीसी जम्मू, नगर आयुक्त, एसएसपी सुरक्षा, एसएसपी जम्मू, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू भी मौजूद रहे।

एमए स्टेडियम में अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते संभागीय आयुक्त स्रोत सूचना विभाग

एमए स्टेडियम में अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते संभागीय आयुक्त स्रोत सूचना विभाग- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed