{"_id":"6a84c63f53bf0477db0daaf8","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1059-990385-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमएसएमई सम्मेलन में जुटेंगे उद्यमी, एलजी होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमएसएमई सम्मेलन में जुटेंगे उद्यमी, एलजी होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
- कारोबार, धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं के साथ कर्ज, तकनीक और निर्यात पर होगा मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में उद्योग और कारोबार को बढ़ावा देने के साथ धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर बुधवार को एमएसएमई सम्मेलन में चर्चा होगी। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) जम्मू की ओर से ग्रेटर कैलाश में होने वाले सम्मेलन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन शाम पांच बजे से है।
आईसीसी जम्मू के चेयरमैन राहुल सहाय ने बताया कि सम्मेलन में दो प्रमुख सत्र होंगे। पहले सत्र में जम्मू को धार्मिक और तीर्थ पर्यटन के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में जम्मू-कश्मीर में उद्योग और एमएसएमई बढ़ाने के लिए ढांचे, वित्त, निवेश, नई तकनीक और निर्यात पर मंथन होगा।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह, धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी विक्रमादित्य सिंह, नगरोटा की विधायक देवयानी राणा और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के जम्मू निदेशक अरुण कुमार मन्हास प्रमुख वक्ताओं में शामिल होंगे। उत्तरी रेलवे, जेके बैंक, सिडबी, ईसीजीसी और उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
-- -