{"_id":"68ec19239bc6074e32063dc9","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jam1003-736755-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, जेडीए ने जारी किया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, जेडीए ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 4.95 करोड़ की लागत से छन्नी रामा में बनेगा चिनाब हाउस
- डीसी डोडा की तरफ से जेडीए को निर्माण की दी गई जिम्मेदारी
- रामबन, डोडा, किश्तवाड़ के छात्रों व लोगोंं को मिलेगी सहूलियत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छन्नी रामा में चिनाब हाउस के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डीसी डोडा की तरफ से निर्माण की जिम्मेदारी जेडीए को सौंपी गई है। निर्माण के लिए जेडीए ने 11 अक्तूूबर को टेंडर निकाले थे। 18 अक्तूबर को प्री-बिड के लिए बैठक होगी। टेंडर डालने का समय 31 अक्तूबर तक दिया गया है। एक नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे।
चिनाब हाउस के निर्माण से डोडा, रामबन, किश्तवाड़ के लोगों को जम्मू आने पर ठहरने संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। मामूली शुल्क पर छात्र, बीमार लोग यहां पर ठहर सकेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी है। चार करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चिनाब हाउस को डेढ़ वर्ष में बनाकर संबंधित निर्माण कंपनी को देना होगा। निर्माण के लिए प्रथम श्रेणी के ठेकेदार या फर्म को ही निर्माण की जिम्मेदारी मिलेगी। बनिहाल से विधायक सज्जाद शाहीन ने खुशी जताई। कहा है कि काफी दिनों से लंबित स्थानीय लोगों की मांग पूरी हो सकी है।
-- -- --
जम्मू में रहने ठहरने के लिए
उठानी पड़ती है परेशानी
जम्मू से डोडा, रामबन व किश्तवाड़ की दूरी काफी अधिक होने के कारण यहां के निवासियों को जब स्वास्थ्य कारणों के कारण जम्मू शहर आना पड़ता है तो उनको रहने की समस्या होती है। बड़ी संख्या में छात्र भी इन क्षेत्रों से आकर जम्मू में रहते हैं। ऐसे में चिनाब हाउस के बन जाने के बाद छात्रों व बीमार लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।