फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

मंदिरों के शहर का नाम जम्मू तवी करने की तैयारी

विज्ञापन
administration
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू का नाम अब जम्मू तवी करने की तैयारी है। इस संबंध में मंडलायुक्त ने नगर निगम के प्रस्ताव पर डीसी से अनुपालन रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट शुक्रवार तक देने को कहा गया है। ऐसे में जल्द ही अब शहर को सूर्य पुत्री तवी के नाम पर जम्मू तवी के नाम से जाना जाएगा। शहर के कई प्रमुख संस्थानों, सड़काें और चौक-चौराहों का भी नामकरण होना है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय से जम्मू के डीसी सहित संभाग के अन्य संबंधित जिला प्रमुखों से शैक्षिक संस्थानों, सड़कों के नाम शहीदों तथा प्रमुख हस्तियों के नाम पर करने संबंधी प्रस्ताव शुक्रवार तक देने को कहा गया। मंडलायुक्त कार्यालय में उप निदेशक योजना मुनीश दत्ता की तरफ से बाकायदा आदेश जारी किया गया है। सनद रहे कि शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन का नाम भी जम्मू तवी है। इससे पहले प्रशासन की ओर से कुछ शिक्षण संस्थानों का नाम पहले ही बदला जा चुका है। अब इसी कड़ी में शहर का नाम के बदलाव की तैयारी है। जम्मू नगर निगम के अंतर्गत प्रमुख सड़कों और शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने के लिए पास प्रस्ताव की रिपोर्ट चार फरवरी तक सौंपने के लिए कहा गया है। शासन स्तर पर अनुपालन के संबंध में सात फरवरी को बैठक बुलाई गई है जिसमें इस पर विचार किया जाएगा कि पास प्रस्तावों पर किस हद तक काम हो सका है।
विज्ञापन

गंग्याल में पार्क का नाम हो सकता है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क
प्रस्ताव के तहत जम्मू शहर का नाम बदलकर जम्मू तवी करना, वार्ड 56 गंग्याल के पार्क का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी करना, वार्ड 58 दशमेश नगर पार्क का नाम शहीदी पार्क रखना प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही डीसी कार्यालय जम्मू चौक का नाम जामवंत चौक, कासिम नगर, राजीव नगर बाहुफोर्ट का नाम बदलकर राजा मंडलीक नगर करना, ठठर चौक अपर बनतालाब का नाम बाबा कैलख चौक, चौक चबूतरा का नाम बाबा काल भैरव नाथ चौक किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में अंबफला-बन तालाब सड़क का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड को पं. प्रेेमनाथ डोगरा के नाम पर जाना जाएगा
सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल करन बाग क्रासिंग का नाम महाराजा रंजीत सिंह के नाम पर, बेलीचराना चौथे पुल पर शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की मूर्ति लगाने, बिक्रम चौक पर भारत रत्न मदर टेरेसा की मूर्ति स्थापित करने, गुरुदास मंदिर बाहु फोर्ट चौक का नाम सावित्री बाई फूले, परेड ग्राउंड का नाम पंडित प्रेमनाथ डोगरा कांप्लेक्स करने, गंग्याल अस्पताल का नाम महाराजा प्रताप सिंह करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed