{"_id":"6196c1a3fbecbd4e2e798ab1","slug":"administration-jammu-city-news-jmu2481415163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने ग्रेटर कैलाश में गिराई अवैध बहुमंजिला इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने ग्रेटर कैलाश में गिराई अवैध बहुमंजिला इमारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम ने वीरवार को ग्रेटर कैलाश में अवैध रूप से बनाई गई बहुमंजिला इमारत को गिराया गया। साथ ही लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम की खिलाफवर्जी टीम ने वीरवार को ग्रेटर कैलाश इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई एक बहुमंजिला इमारत को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। इमारत के मालिक को निगम ने कई नोटिस जारी किए थे, जिनका पालन नहीं होने पर कार्रवाई की गई है।
यह इमारत सैनिक कॉलोनी निवासी सुखदेव सिंह की थी। इमारत में मौजूदा समय में एक शोरूम भी चल रहा था। निगम के नोटिस के संदर्भ में मालिक ने न्यायलाय से भी दखल देने की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद निगम ने इस इमारत को ढहा दिया। इमारत मालिक कहना है कि कोई नोटिस निगम ने नहीं दिया। मामला न्यायालय में है। इस कार्रवाई के दौरान निगम के सचिव अतुल कुमार भी मौजूद रहे। वहीं, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहित 50 जवान मौके पर मौजूद रहे। निगम की ओर से शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स भी गिराए गए और गोल मार्केट से कई राजनीतिक पार्टियों के बैनर व होर्डिंग्स भी हटाए गए।