{"_id":"5f9dd26e8ebc3e7503114323","slug":"administration-jammu-city-news-jmu2219655198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक पर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख दोनों का रहेगा नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके बैंक पर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख दोनों का रहेगा नियंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंदर के पेज के लिए
-------------------------
जेएंडके बैंक पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों का नियंत्रण
-एक निदेशक भी लद्दाख से होगा, 14 फीसदी हिस्सेदारी भी मिलेगी
-चुटकू, निमो बाजगो और केंद्रीय थर्मल प्लांट लद्दाख को मिलेंगे
-जम्मू -कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त वित्तीय कारपोरेशन का सृजन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच संपत्तियों के बंटवारे में जेएंडके बैंक दोनों केंद्र शासित प्रदेशों से काम करता रहेगा। इसमें जम्मू- कश्मीर सरकार का 51 फीसदी हिस्सा रहेगा। करीब 14 फीसदी हिस्सा लददाख को दिया जाएगा। बैंक में एक निदेशक का पद लद्दाख से होगा। बैंक में लद्दाख से भी भर्ती की जाएगी। जेएंडके ग्रामीण बैंक, जेएंडके सीकॉप, जेएंडके एससी, एसटी और ओबीसी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, जेएंडके स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के बोर्ड में भी लद्दाख का एक-एक प्रतिनिधि लिया जाएगा।
लददाख स्थित एनएचपीसी के चुटुक और निमो बाजगो और केंद्रीय थर्मल प्लांट लद्दाख को ट्रांसफर होंगे। इन प्लांटों से मिलने वाली 12 फीसदी मुफ्त बिजली का प्रयोग भी लददाख सरकार करेगी। जम्मू -कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त वित्तीय कारपोरेशन का सृजन किया जाएगा। नेशरनल कांउसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत लेह और कारगिल में चल रहे आईटीआई संस्थानों पर लद्दाख सरकार का नियंत्रण होगा। लद्दाख की अपनी रोड सेफ्टी काउंसिल होगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार दो करोड़ 25 लाख की राशि देगी।
-------------
ये संपत्तियां भी जम्मू-कश्मीर के पास
जम्मू कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जम्मू कश्मीर के नियंत्रण में रहेगा। जेएंडके सोशल वेलफेयर बोर्ड भी जम्मू कश्मीर के अधीन रहेगा। इसी तरह स्पोटर्स काउंसिल भी जम्मू कश्मीर के पास रहेगी। शेर ए कश्मीर इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिस, वक्फ संपत्तियां, हज कमेटियों पर भी जम्मू कश्मीर सरकार का नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
-----------------
जेेकेईपीएफओ का विलय ईपीएफओ के नए खातों में होगा
जम्मू -कश्मीर इंप्लाइज प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन के खाताधारकों की राशि का विलय ईपीएफओ के नए खातों में होगा। जो खाताधारक निष्क्रिय हैं उनकी राशि को ट्रांसफर ईपीएफओ में किया जाएगा ताकि जब वह दावा करें उनकी राशि मिल सकें। कैग के आडिट और सुलह के बाद जेकेईपीएफओ को बंद कर दिया जाएगा।