{"_id":"5e7bb81f8ebc3e78bc6b6edc","slug":"administration-is-arranging-the-quarantine-of-five-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Jammu & Kashmir: पांच हजार लोगों के लिए क्वारंटीन की व्यवस्था कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Jammu & Kashmir: पांच हजार लोगों के लिए क्वारंटीन की व्यवस्था कर रहा प्रशासन
Thu, 26 Mar 2020 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
लाल चौक, श्रीनगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस फैलने के खतरे को ध्यान में रखते हुए शहर व आसपास के इलाकों में क्वारंटीन के लिए 5000 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए कई सरकारी व निजी स्कूलों के अलावा होटलों को चिह्नित कर लिया गया है। उपराज्यपाल के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इन जगहों पर अगले कुछ दिन में बेड लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
क्वारंटीन बनाने के साथ कई गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। प्रशासन ने कई होटलों को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंतरराज्यीय सीमाएं सील होने के कारण शहर के अधिकतर होटल पहले से खाली पड़े हैं। इसमें कई होटल प्रशासन को स्वैच्छिक तौर पर मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन होटलों और स्कूलों में क्वारंटीन अवधि में उन लोगों को 14 दिन की निगरानी में रखा जाएगा जो किसी पाजिटिव मामले में किसी तरह संपर्क में आए हैं। मौजूदा समय में श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में 170, बनतालाब पहाड़ी हास्टल में 25, शिक्षक भवन गांधीनगर में 25, एनएचपीसी गेस्ट हाउस में 28, नरवाल स्थित एक होटल में कुछ लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की एडवाइजरी में किसी भी पाजिटिव मामले के संपर्क में आने वाले या बाहरी राज्यों या देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। इसमें डाक्टरों की निगरानी में रखने पर कोई लक्षण मिलने पर पीड़ित का सैंपल लेकर उसे निगरानी में रखा जाता है।
इसके बाद पाजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। 5000 बेड की क्षमता वाले क्वारंटीन के बाद परिस्थतियों के मुताबिक आगामी क्वारंटीन की योजना पर काम किया जाएगा।