फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administartion news

Jammu News: लद्दाख में 1900 अस्थायी कर्मचारियों को सौगात, न्यूनतम वेतन मान में किया शामिल

विज्ञापन
administartion news
12 साल माह तक काम कर चुके कर्मियों को मिलेगा 28,950 वेतन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 1900 अस्थायी कर्मचारियों को एलजी प्रशासन ने राहत देते हुए उन्हें न्यूनतम वेतनमान में शामिल किया है। अब कर्मियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम मूल वेतन मिलेगा। इसमें सबसे ज्यादा जलशक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के 609 कर्मचारी हैं। सभी को 10 साल, 13, 16, 19, 22 और 25 साल में विभाजित किया गया है। 12 साल नौ महीने तक काम करते चुके कर्मचारियों का वेतन 28,950 रुपये होगा। 15 साल से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का वेतन 31,650 रुपये, 18 साल तक 34,650, 21 साल नौ महीने सेवाएं देने वाले कर्मियों के 37,800 रुपये वेतन मिलेगा। इसी तरह 24 साल नौ महीने तक 41400, जबकि 25 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे कर्मियों का 45,300 रुपये वेतन होगा। इस फैसले से 38 विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को लाभ मिला है। इसमें 1994 से पहले के 24 कर्मचारी, 1994 से 2005 के बीच के 530, 2005 से 2015 के बीच के 1346 कर्मचारी हैं। इनकी सेवाओं को एक जनवरी, 2025 से अगले दस साल तक बढ़ाया गया है। कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग कर रहे थे। उपराज्यपाल प्रशासन इन कर्मचारियों की मांगाें को मनाते हुए महाशिवरात्रि पर उन्हें बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed