फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Additional deployment of security forces in Akhnoor on the possibility of fidayeen attacks

Jammu News: फिदायीन हमलों की आशंका पर अखनूर में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती

विज्ञापन
Additional deployment of security forces in Akhnoor on the possibility of fidayeen attacks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। राजोरी में आतंकी हमले और जी20 के दौरान फिदायीन हमले की आशंका के चलते सीमावर्ती अखनूर क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नाके लगा कर वाहनों की जांच हो रही है। रात को ड्रोन से निगरानी हो रही है। वहीं, क्षेत्र के चार आर्मी स्कूलों को 25 मई तक बंद कर दिया गया है।
राजौरी में पांच जवानों के शहीद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को फिदायीन हमलों का इनपुट मिला है। इसके चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सदिंग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। छंब, केरी और परगवाल सेक्टरों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। राजोरी और पुंछ में आंतकी हमले और घाटी में जी20 सम्मेलन के चलते अखनूर क्षेत्र के आर्मी स्कूल मुट्ठी मैरा, अखनूर आर्मी स्कूल, केवी अखनूर वन और टू को 25 मई तक बंद करने की घोषणा की गई है। अगले आदेश तक छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। स्कूलों में स्टाफ की आवाजाही रोजमर्रा की तरह से रहेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर आवाजाही करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रात को भी क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी हो रही है। राजोरी और खौड़ सहित अन्य मार्गाें पर नाके लगा कर वाहनों पर तलाशी ली जा रही है। एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेना के अधीन स्कूलों को सुरक्षा के चलते से बंद किया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed