{"_id":"576c1b384f1c1b5055b47f07","slug":"adavani-arrived-on-a-three-day-visit-to-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय दौरे पर आडवाणी पहुंचे लेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय दौरे पर आडवाणी पहुंचे लेह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उप प्रधानमंत्री और सांसद लालकृष्ण आडवाणी तीन दिवसीय दौरे पर वीरवार को लेह पहुंचे। यहां उन्होंने सिंधु दर्शन मेले में आने वाले यात्रियों के लिए लेह के चाग्मलसार में बने सिंधु भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह भी थे।
प्रति वर्ष आयोजित होने वाले सिंधु दर्शन मेले में देशभर से काफी संख्या में लोग लेह पहुंचते हैं। जम्मू से यात्रियों का जत्था रवाना होता है।
सिंधु दर्शन महोत्सव में आने वाले सभी यात्रियों को भवन में ठहरने तथा खाने की सुविधा मुहैया होगी। इस अवसर पर रियासत के सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे, लद्दाख काउंसिल के चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसिलर डा. सोनम दावा, सांसद थुपत्सन चिवांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नामग्याल भी मौजूद रहे। इससे पहले तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचने पर आडवाणी का स्वागत डिप्टी सीएम के नेतृत्व में किया गया।