फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Active police who make country liquor destroyed

देसी शराब बनाने वाले सक्रिय पुलिस ने लाहन किया नष्ट

विज्ञापन
Active police who make country liquor destroyed
अरनिया। लॉकडाउन के बीच देसी शराब की बिक्री तेज हो रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है। कोरोना काल के नियमों के चलते प्रशासन ने शराब की सभी दुकानों को बंद कर दिया है। इसे देखते हुए देसी शराब के धंधे से जुड़े लोग सक्रिय हो गए हैं। उन लोगों ने अभी से खेतों और कूड़े के ढेरों में लाहन डालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के बताया कि बीते वर्ष देसी शराब बेचने वालों ने अवैध तरीके से जमकर पैसा कमाया था। उन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने भी कई जगहों पर दबिश देकर कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि देसी शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बुधवार को देवी गढ़ गांव में दो सौ और वीरवार को पिण्डी कठार में ढाई सौ लीटर लाहन को नष्ट किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed