{"_id":"643d7fd62fd1baf7a90b64b5","slug":"active-cases-of-corona-reached-738-in-jammu-kashmir-73-people-recovered-in-24-hours-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केस 738 पहुंचे, चौबीस घंटे में 73 लोग विभिन्न अस्पताल से पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केस 738 पहुंचे, चौबीस घंटे में 73 लोग विभिन्न अस्पताल से पहुंचे घर
Mon, 17 Apr 2023 10:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:51 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। प्रदेश में सोमवार को 53 नए संक्रमित मामले मिले, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा 738 पहुंच गया है। नए मामलों में जिला जम्मू में सर्वाधिक 15, उधमपुर में 3, कठुआ, सांबा में 2-2, पुंछ में 1, रामबन में 5 मामले आए।
विज्ञापन
जबकि कश्मीर संभाग में श्रीनगर, बड़गाम, बांदीपोरा में 2-2, बारामुला में 1, पुलवामा में 7, अनंतनाग में 6, कुलगाम में 4 और शोपियां में 1 मामला मिला है। संक्रमित मामलों में 139 लोगों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। पिछले चौबीस घंटे में 73 संक्रमित रिकवर भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 33 लोग हैं।
विज्ञापन