{"_id":"62376ff073af2b55e23bd5f5","slug":"action-ramban-news-jmu2561114161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में शामिल चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में शामिल चार वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) कुलवंत सिंह ने रविवार को छापामारी कर जिले के उपमंडल रामसू और बनिहाल के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन और कच्चे माल के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले चार वाहनों को जब्त किया है।
उपायुक्त मुसरत इस्लाम के निर्देश पर डीएमओ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर अवैध खनन, कच्चे माल की निकासी और परिवहन की जांच की। डीएमओ ने बताया कि इस अभियान के दौरान अवैध खनन में प्रयोग होने वाले दो डंपर, एक्सकेवेटर और स्क्रिनर जब्त किए गए। साथ ही अवैध रूप से निकाले गए कच्चे माल के परिवहन के अलावा उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है।
डीएमओ ने बताया कि डीसी ने विभाग को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी संदर्भ में जिले भर में अभियान चलाया गया है। डीएमओ ने उपभोक्ताओं को केवल कानूनी स्रोतों से खनिज खरीदने और अवैध खनन कर्ताओं से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि दूसरी बार खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।