{"_id":"69ff9e841ad03fbd65021169","slug":"action-on-drug-trafficking-samba-news-c-289-1-sjam1009-112390-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला पुलिस ने 25 दिनों में \n35 नशा तस्कर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला पुलिस ने 25 दिनों में 35 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
विज्ञापन
- 12 लाख का चिट्टा बरामद, दो करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। एसएसपी कार्यालय सांबा के अनुसार जिला पुलिस ने बीते 25 दिनों में 35 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। करीब 12 लाख रुपये का चिट्टा (हेराेइन) बरामद किया है। नशे तस्करी से अजिर्त करीब दो करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। कुछ नशा तस्करों की सूची भी पुलिस ने बनाई है।
पुलिस अधिकारियों ने अनुसार कि जिले के हॉटस्पाट क्षेत्र रख बरोटियां से अधिक मामले सामने आए हैं। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।