{"_id":"5e5ebe4f8ebc3eeb572e3754","slug":"action-jammu-news-jmu205230091","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह युवाओं को आतंकी बनने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह युवाओं को आतंकी बनने से रोका
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी के युवाओं को आतंक की राह पर जाने से रोकने की सुरक्षाबलों की मुहिम मंगलवार को भी जारी रही। बडगाम पुलिस ने छह युवाओं को आतंकी बनने से बचा लिया है। इन्हें काउंसिलिंग के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
बडगाम पुलिस ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिगसमेत छह युवकों को आतंकवाद में शामिल होने से पहले ही पकड़ लिया। यह सभी युवा जिले के मागाम और नारबल क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये अलगाववादी और आतंकवादी सोच रखने वाले कुछ लोगों के प्रभाव में आकर आतंकवादी संगठनों में शामिल होने की योजना बना रहे थे। यह सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें हरकत में आ गई। इनके परिजनों को साथ लेकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। हिरासत में लेकर उनकी दो दिन काउंसिलिंग की गई। उन्हें बाद में उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया और अभिभावकों से बच्चों पर लगातार नजर रखने की अपील की गई।
पुलिस कार्रवाई की स्थानीय लोगों के साथ-साथ बच्चों के परिवार वालों ने सराहना की है। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने स्थानीय युवाओं के लिए मुहिम चला रखी है कि अगर कोई रास्ता भटक कर आतंकवाद के रास्ते पर निकल जाए तो उसे मुख्यधारा में शामिल कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। सुरक्षाबलों ने कई स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने में सफ लता पाई है और उन्हें नया जीवन दिया है।