फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

सड़कों की दुर्दशा की गाज गिरी, अधिशासी अभियंता का वेतन रोका

विज्ञापन
action
जम्मू। शहर में सड़कों की खराब दुर्दशा की गाज सीवरेज व ड्रेनेज डिवीजन जम्मू पश्चिम के अधिशासी अभियंता पर गिरी है। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर ने सकुर्लर रोड तथा विश्वविद्यालय रोड की दयनीय स्थिति पर अभियंता का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया है। साथ ही अधिशासी अभियंता शिव कुमार गुप्ता से दो दिन में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तवी नदी के किनारे पुराने शहर में 27 एमएलडी क्षमता की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सीवरेज नेटवर्क योजना में अनावश्यक देरी पर अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है। साथ ही बाहु फोर्ट, राजीव नगर, गोरखा नगर तथा राजीव बस्ती से गुजरने वाले पांच नालों के लिए चार एमएलडी के एसटीपी की स्थापना में देरी पर भी जवाब तलब किया है। मंडलायुक्त ने बताया कि जम्मू नगर निगम में 20 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक में यह पाया गया था कि इन दोनों परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी हो रही है। साथ ही पंजतीर्थी से गुज्जर नगर सर्कु लर रोड और बिक्रम चौक से बावे मोड़ तक विश्वविद्यालय रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को भारी दिक्क तें हो रही हैं और आए दिन जाम भी लगता रहता है। पहले भी कई बार शहरी पर्यावरण व इंजीनियरिंग विभाग को सड़क के इस हिस्से की मरम्मत के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं, लेकिन संबंधित डिवीजन इसे पूरा करने में नाकाम रहा। इन दोनों परियोजनाओं की धीमी प्रगति कर्तव्य के प्रति संबंधित अधिकारी की लापरवाही को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन

कई प्रतिनिधिमंडलों ने मंडलायुक्त से मिलकर कार्य की धीमी गति तथा इससे होने वाली परेशानी के संबंध में विरोध जताया है। सड़कों की खराब स्थिति से आम लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। कार्य के प्रति लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई है।-डा. राघव लंगर, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed