{"_id":"5efcf30a8ebc3e4330113e5a","slug":"action-jammu-city-news-jmu2133746143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बिजली विभाग ने शुरू किया अवैध कनेक्शन काटने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बिजली विभाग ने शुरू किया अवैध कनेक्शन काटने का काम
Thu, 02 Jul 2020 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने अवैध कनेक्शनों को काटने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाए जाने के बाद हरकत में आए विभाग ने बुधवार को बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 90 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे हैं। साथ ही डिफाल्टरों को भारी-भरकम जुर्माना भी डाला है। अब बिल के साथ इस बार लोड के हिसाब से 15 से 20 हजार के करीब जुर्माना लग कर आएगा।
विज्ञापन
कालीजनी, पुरानी मंडी, राजतिलक रोड, कनाल रोड, विक्रम चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य इलाकाें में अवैध कनेक्शनों की भरमार है। इन जगहों में विभाग की टीमें पहुंचीं और अवैध कनेक्शनों को काटा। असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) रंतेश पुरी ने कहा कि इन इलाकों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीमों और लोगों के बीच नोक-झोंक भी हुई। लोगों ने कनेक्शन हटाने का विरोध किया, लेकिन कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी नजर रखे हुए हैं। दोबारा अवैध कनेक्शन लेने बालों को फिर से जुर्माना किया जाएगा। बिजली चोरी से लाइन लॉस बढ़ता जा रहा है।
सैनिक कॉलोनी में भी 40 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। यह कार्रवाई एक्सईएन पीडी सिंह के निर्देश पर की गई है।
इस दौरान एक लाख 54 हजार रुपये जुर्माना भी डिफाल्टरों को डाला गया है। गांधी नगर, नानक नगर, बाहु, सैनिक कॉलोनी में तवरित टीमों ने कार्रवाई की है। इस मौके पर एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि अवैध कनेक्शनों को काटा जा रहा है। आगे भी विभाग कार्रवाई जारी रखेगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन