{"_id":"610708888ebc3e841a6da04e","slug":"action-incrochment-jammu-news-jammu-city-news-jmu240696651","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा चौक पर 50 से ज्यादा फड़ी वाले हटाए, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा चौक पर 50 से ज्यादा फड़ी वाले हटाए, सामान जब्त
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा चौक और इसके आसपास जगहों में फुटपाथ पर फड़ी लगा सामान बेचने वालों पर रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया। यहां पर 50 से ज्यादा विक्रेताओं को हटाया गया है, जो फुटपाथ पर रेडिमेड कपड़े और अन्य सामान बेच रहे थे। पुलिस के अनुसार पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने की वर्षगांठ और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के चलते जारी किए गए अलर्ट के तहत इन लोगों को हटाया गया है। रविवार को संडे मार्केट के चलते इंदिरा चौक पर काफी भीड़ रहती है, जिससे सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी फुटपाथ पर सामान नहीं बेचने दिया जाएगा।
उधर, अनलॉक के बावजूद सामान न बिकने से व्यापारी नाखुश है। व्यापारियों का कहना है कि पहले लॉकडाउन के कारण व्यापार नहीं हुआ। अब अलर्ट के कारण पुलिस ने सख्ती कर दी है। ऐसे में उन्हें घर का खर्च निकाल पाना मुश्किल हो गया है। बीच में मौसम खराब होने के कारण भी व्यवसाय नहीं चल पा रहा।
----------
सड़क किनारे अतिक्रमण
के कारण हो रहे हादसे
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे सड़क हादसे बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के बाद 35 से ज्यादा लोग सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऐसे में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया जा रहा है, ताकि फुटपाथ पर राहगीरों को चलने के लिए जगह बनी रहे। इसके अलावा बाजार में भीड़ ज्यादा होने के कारण रविवार को जेब काटने और झपटमारी की घटनाएं भी हो रहीं हैं।
विज्ञापन
---
सड़क किनारे फुटपाथ पर सामान बेचने की अनुमति नहीं है। ऐसे में इंदिरा चौक और इसके आसपास इलाके में कार्रवाई करते हुए विक्रेताओं का सामान जब्त किया है। व्यापारियों को सामान रास्तों में न बेचने की हिदायत दी गई है।
- भगवान दास, एसएचओ, सिटी थाना
------
शहर के कई चौक-चौराहों में फुटपाथ
पर कब्जा, नगर निगम का ध्यान नहीं
जम्मू। शहर में अन्य इलाकों पर भी फुटपाथ पर कब्जा किया गया है। फुटपाथ पर सामान होने के कारण राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। मौजूदा समय में बीसी रोड, कैनाल रोड, डोगरा बाजार, गुम्मट बाजार, महेश्वपुरा चौक समेत अन्य चौकों में राहगीर जान जोखिम में रखकर सड़क में चलने को मजबूर हैं। इन जगहों पर सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां पर लोग रेहड़ी-फड़ी लगाकर सामान बेच रहे हैं।
हालांकि नगर निगम ने पहले कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हट पाया है। नगर निगम के अनुसार सामान जब्त करने के बाद फिर से ये लोग यहां आकर बैठ जाते हैं।
-------
अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। पहले व्यस्त चौकों के किनारे रास्तों को कवर किया जाएगा। बाद में पुराने शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथों पर सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। इनको रेलिंग के साथ कवर किया जाएगा।
- राजेश गुप्ता, इनफोर्समेंट अधिकारी, नगर निगम