{"_id":"63543f1c4a848c18d27ed036","slug":"action-doda-news-jmu27079740","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमओ ठाठरी का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमओ ठाठरी का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश
विज्ञापन
action
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने शनिवार को ठाठरी सब डिवीजन का औचक दौरा किया। उन्होंने ट्रॉमा अस्पताल ठाठरी का दौरा किया और दो डॉक्टरों व 36 पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ की गैर मौजूदगी पर नाराजगी जाहिर की। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बीएमओ ठाठरी का तीन दिन का वेतन और अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने ट्रॉमा अस्पताल में जब दो डॉक्टरों और 36 पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ को अनुपस्थित पाया तो अस्पताल प्रशासन से इसका जवाब मांगा। जब उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बीएमओ का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटकर इसे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फंड में जमा करने के निर्देश दिए। बीएमओ को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान में स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने में विफलता के लिए स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है।
उपायुक्त ने ठाठरी और प्रेम नगर मार्केट का भी दौरा किया। उन्होंने लोगों को दिवाली और भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एसडीएम अतहर अमीन जरगर को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य दुकानों में पटाखे न बिकें। डीसी ने जनता से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।