{"_id":"5ffcbbd88ebc3e31cb149c88","slug":"across-the-line-of-control-large-number-of-terrorist-ready-to-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा के उस पार लॉन्चिंग पैड्स पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सुरक्षा बल चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा के उस पार लॉन्चिंग पैड्स पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सुरक्षा बल चौकस
Tue, 12 Jan 2021 02:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकी मेंढर में आतंक फैलाने के प्रयास कर रहे हैं। हम सेना एवं पुलिस उनके किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। यह कहना है आईजीपी जम्मू जोन मुकेश कुमार सिंह का, वह सोमवार को मेंढर सब डिवीजन में अपने दौरे के दौरान कुछ समय पूर्व मेंढर सब डिवीजन में पुलिस और सेना की तरफ से आतंकियों के मददगारों से बरामद किए गए हथियार एवं मादक पदार्थों की खेप को देखने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मेंढर क्षेत्र में 10-12 वर्ष से अमन बना था, जिसे उस पार मौजूद आतंकी भंग कर यहां के नौजवानों और ओजीडब्ल्यू को सक्रिय कर उनके द्वारा सुरक्षा बलों के ठिकानों एवं धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के प्रयास में हैं। इसके लिए उन्होंने उस पार से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी इस तरफ पहुंचाया है। परंतु हमारे चौकस सुरक्षा बलों ने उस पार मौजूद आतंकियों की मंशा को नाकाम बनाते हुए आतंकियों के मददगारों को दबोचा है। यह सब आतंक का सामान बरामद किया है। आगे भी आतंकियों की मंशा को नाकाम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होने जिले में आतंकियों के मददगारों को दबोचने और उनके पास से हथियार, गोलाबारूद और ड्रग्स पकड़ने के लिए पुलिस एवं सेना के लोगों की पीठ थपथपाते हुए उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। दोपहर को आईजीपी जम्मू, डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता और एसएसपी रमेश अंगराल के साथ मेंढर थाने में पहुंचे। जहां पुलिस की तरफ से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आईजीपी ने आतंकियों के मददगारों से पकड़े गए हथियारों का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने सुरक्षा बलों, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और आर्म्ड पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें एसएसपी ने पावर प्वाइंट से आतंकियों के मददगारों को पकड़े जाने उनसे हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए जाने से लेकर अभी तक उनसे की गई पूछताछ में हुए खुलासे की जानकारी दी।
इसके बाद आईजीपी ने पूछताछ में कई अन्य पहलुओं को शामिल करने के बारे में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही उस पार से हो रही नापाक हरकतों को नाकाम बनाने के लिए और अधिक सतर्कता बरतने का आह्वान किया। अपने इस दौरे के दौरान आईजीपी ने कृष्णा घाटी ब्रिगेड में पहुंच ब्रिगेड कमांडर एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात करते हुए पाकिस्तानी गोलाबारी और उस दौरान होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा किया।