{"_id":"5f25cf678ebc3e60455bc7a0","slug":"achievment-jammu-city-news-jmu2156475116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की सोनल ने कोरोना आपदा को अवसर में बदला और आइसक्रीम का कारोबार खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की सोनल ने कोरोना आपदा को अवसर में बदला और आइसक्रीम का कारोबार खड़ा किया
विज्ञापन
जम्मू। कोविड-19 ने जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। इसकी वजह से कई लोगों का रोजगार छिन गया, तो कई ने इस आपदा को अवसर में बदल कर खुद और दूसरों के लिए रोजगार के द्वार भी खोले हैं। जम्मू के ग्रीन बेल्ट की रहने वाली महिला नव उद्यमी सोनल जैन ने शहर में होममेड आइसक्रीम की ऑनलाइन डिलीवरी का काम शुरू किया है। कोविड के कारण स्वास्थ्य को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। लोग स्वच्छ और घर में तैयार प्रोडक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसको प्राथमिकता से लेते हुए गृहिणी सोनल जैन ने आइसक्रीम बनाकर उसकी ऑनलाइन डिलीवरी शुरू की।
सोनल कहती हैं कि शुरूआती दौर में थोड़ी मुश्किलें आईं, लेकिन लोगों को प्रोडक्ट पसंद आने पर वह अपनी मेहनत में सफल होती नजर आईं। सोनल आज 22 तरह की आइसक्रीम तैयार कर रहीं, जो लोगों काफी पसंद आ रही है। सोनल के अनुसार इंस्टाग्राम, फेसबुक, संपर्क नंबर से उनके पास ऑडर आ रहे हैं। हर दिन दोपहर दो बजे तक ही ऑडर लिया जाता है। फिर अगले दिन ऑडर की होम डिलीवरी की जाती है। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही ऐसे प्रोडक्ट बनाती रही हैं। लॉकडाउन के कारण कुछ नया करने की इच्छा हुई और आइसक्रीम बनाना शुरू कर दिया।
डिलीवरी में किया जाता है एसओपी का पालन
सोनल ने कहा कि प्रोडक्ट की होम डिलीवरी के लिए एक डिलीवरी ब्वॉय रखा है। होम डिलीवरी के दौरान सरकार द्वारा जारी सभी एसओपी का ध्यान रखा जाता है। डिलीवरी ब्वॉय को ग्लब्ज, सैनिटाइजर दिया जाता है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
नव उद्यमी के प्रोडक्ट के लिए होना चाहिए मंच
सोनल कहती हैं कि नव उद्यमी के प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचे, इसके लिए एक मंच होना चाहिए। सरकार को चाहिए की वह ऐसा मंच बनाए, जहां पर नव उद्यमी के प्रोडक्ट को लोगों तक पहुंचा सके और उन्हें बेच सके।