{"_id":"686ecb9fcbc25a3c0d0b3013","slug":"achievements-of-nc-government-counted-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103364-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नेकां सरकार की गिनाई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नेकां सरकार की गिनाई उपलब्धियां
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के मुख्य प्रवक्ता और जड़ीबल से विधायक तनवीर सादिक ने विपक्षी दलों, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए नेकां की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि नेकां ने कम समय में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं जो पिछली सरकारें नहीं कर पाईं। सादिक ने कहा, जो पार्टी आज हमारी आलोचना करती है, उसने कभी राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था और उसे पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि नेकां ने सरकार बनते ही विशेष दर्जा बहाली के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष राज्य के दर्जे की मांग को उठाया।
सादिक ने कहा, हमने 2-3 महीने के लिए नहीं, बल्कि 5 साल के लिए चुनाव लड़ा और अपने वादों को पूरा किया और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई। बर्फबारी के तुरंत बाद सड़कें साफ की गईं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को मुफ्त राशन व बिजली प्रदान की गई। उन्होंने कहा जो वादे नेकां ने अपने घोषणापत्र में किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।