{"_id":"6424a0287de631e57308a034","slug":"accused-sent-in-judicial-custody-samba-news-c-10-1-80212-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अपहरण के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अपहरण के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को ब्लैकमेल और अपहरण करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के धलोट के मटकोली गांव की छात्रा के अपहरण और ब्लैकमेल के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि सरकारी डिग्री कॉलेेज सांबा की छात्रा का शव लुधियाना की समराला रेल लाइन से मिला था। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अनुसार छात्रा 20 अगस्त 2022 को कॉलेज गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। अगले दिन रहस्यमय परिस्थितियों में लुधियाना की समराला रेल लाइन से उसका शव मिला। इस पर लोगों ने कड़ा रोष जताया था। गहन जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर हाईवे को जाम कर दिया था।
गत माह सुंब में आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक के दौरान भी लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांबा के निर्देश पर पुलिस स्टेशन सांबा में प्राथमिकी दर्ज की गई, और आरोपी को पकड़ा।