{"_id":"69e07432e6c09842f408685c","slug":"accused-driver-sahil-was-driving-truck-without-license-in-gangyal-road-accident-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग्याल सड़क हादसा: बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था चालक साहिल, दंपति की मौत; आरोपी ने कबूला जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग्याल सड़क हादसा: बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था चालक साहिल, दंपति की मौत; आरोपी ने कबूला जुर्म
Thu, 16 Apr 2026 11:01 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:01 AM IST
सार
जम्मू के गंग्याल हादसे में दंपति की मौत के मामले में बिना लाइसेंस ट्रक चला रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने जुर्म कबूल कर लिया, हालांकि बाद में जमानत मिल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
जम्मू के गंग्याल में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में श्रमिक दंपति बाल कृष्ण (45) और अनिता देवी (40) की जान लेने वाले ट्रक चालक की पहचान बसतगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुई है। ट्रक चलाते समय उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई, जबकि ट्रक अभी भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल फारुख ने बताया कि शुरुआत में ट्रक मालिक ने दावा किया था कि हादसे के समय वह खुद वाहन चला रहा था, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि ट्रक साहिल चला रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के बीच बनी क्रॉसिंग को फिलहाल बंद कर दिया है। वहीं, परिजनों ने बताया कि हादसे के समय दंपति के पास 70 हजार रुपये थे, जो मौके से नहीं मिले।
विज्ञापन