{"_id":"658d6939a5d24ccfcb0f0ded","slug":"accommodation-management-system-launched-at-mata-vaishno-devi-shrine-katra-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां वैष्णो के भक्तों के लिए नई सुविधा: आरक्षण काउंटर पर आवास सुविधा शुरू, कम समय के लिए मिल सकेंगे कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां वैष्णो के भक्तों के लिए नई सुविधा: आरक्षण काउंटर पर आवास सुविधा शुरू, कम समय के लिए मिल सकेंगे कमरे
Thu, 28 Dec 2023 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:55 PM IST
सार
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि यहां बिना बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कम समय के लिए कमरा उपलब्ध होगा। इससे बोर्ड की कमरा आवंटन दक्षता बढ़ेगी।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
धर्मनगरी कटड़ा आने वाले माता वैष्णो देवी के भक्तों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। भवन आने वाले भक्तों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में पूछताछ व आरक्षण काउंटर पर आवास सुविधा का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि यहां बिना बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कम समय के लिए कमरा उपलब्ध होगा। इससे बोर्ड की कमरा आवंटन दक्षता बढ़ेगी। अधिक संख्या में तीर्थयात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भवन से भैरों जी मंदिर तक यात्री रोप वे के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया गया है। जनवरी से इसका ऑनलाइन कोटा प्रति दिन तीन हजार टिकट तक कर दिया जाएगा। पवित्र पिंडियों के लाइव दर्शन सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
एक द्विभाषी इंटरएक्टिव चैटबॉट भी विकसित किया है। यह भक्तों के प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए ईवीआरएस से सुसज्जित है। गौरतलब है कि कॉल सेंटर से हर महीने 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा मिल रही है।
श्राइन बोर्ड ने क्यूआर कोड, ईडीसी मशीनों, यूपीआई भुगतानों की स्थापना और दान के लिए लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफार्मों पर ऑन-बोर्डिंग से नकद लेनदेन कम करने के लिए डिजिटल भुगतान को एकीकृत किया है।