{"_id":"620eb22ceb8fdb4d7141ae69","slug":"accident-samba-news-rspura-news-jmu254045766","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बचाते दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बचाते दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे में अलग-अलग दो हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। सीमावर्ती गांव जाजोवल में अचानक बाइक के आगे आई महिला को बचाते वक्त दीवार से टकराने से युवक की मौत हो गई, जबकि पैदल जा रही महिला सहित बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मरने वाले युवक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी चकरोई के रूप में हुई है। घायलों में प्रीतम सिंह निवासी चकरोई व चन्नो देवी पत्नी तुलसी राम निवासी जाजोवल हैं, जिन्हें उपजिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू में रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह अपने पिता प्रीतम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जाजोवल खेतों की तरफ जा रहा था। गांव जाजोवाल में बाइक के आगे अचान महिला के आ जाने से बाइक दीवार से जा टकराई, जिससे बाइक चालक सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और पिता प्रीतम सिंह व महिला चन्ना देवी घायल हुए हैं। आरएस पुरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए गए। हादसा गांव कोटली में हुआ। घायलों में नरेंद्र पाल सिंह निवासी कोटली और प्रदीप कुमार हैं। दोनों को उपजिला अस्पताल लाया गया जहां से नरेंद्र पाल सिंह को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों हादसों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----
परिवार का इकलौता बेटा था सुखदेव
3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गांव जाजोवाल में सड़क हादसे में मरने वाला युवक सुखदेव सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था और खेतीबाड़ी का काम करता था। सुखदेव शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी के साथ तीन बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। मां ने बताया कि घर वापस आने के बाद सुखदेव अपनी जैकेट बदलकर चला गया। जाते समय बच्चों को पैसे भी दिए।