फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सांबा हादसे में मृतकों का हुआ संस्कार

विज्ञापन
accident
बाड़ी ब्राह्मणा। सांबा में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में चार लोगों की मौत होने से जसवाल गांव में कोहराम मच गया। गांव में तीन बच्चों के शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। महिला खदगाल गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन

जसवाल निवासी तरसेम लाल की भांजी की शादी थोड़े दिनों बाद होने वाली थी, जिसमें परिवार और कुछ रिश्तेदार एक यात्री ऑटो से जा रहे थे। सांबा में न्यू बस स्टैंड के पास एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी और ऑटो को घसीटता हुआ ट्रक काफी दूर तक ले गया, जिसमें चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में राहुल और मुस्कान सगे भाई बहन थे, और कृष्णा उनके चाचा का बेटा था। कृष्णा की बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। शनिवार सुबह जैसे ही तीनों के शव गांव जसवाल पहुंचे तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हर कोई दहाड़े मारकर रोने लगा। पूरा गांव इस सदमे में डूब गया। हर किसी को गांव से तीन बच्चों के चले जाने का मलाल था। शनिवार शाम को तीनों बच्चों का संस्कार देविका नदी पर कर दिया गया। इस मौके पर हजारों लोग शामिल हुए। दूसरी ओर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, पंच सरपंच और गण्यमान्य लोग भी बच्चों के आखिरी सफर में शामिल हुए। दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन की तरफ से कोई भी बच्चों के अंतिम संस्कार में नहीं आया था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed