फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

बारिश से मकान गिरने से दो युवक घायल

विज्ञापन
accident
सांबा। जिले की सरना पंचायत के गांव कियानी में मंगलवार शाम भारी बारिश से एक ग्रामीण का मकान ढह गया। इसमें ग्रामीण के दो बेटे घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

सरपंच सुमन लता ने बताया कि मंगलवार की शाम हुई भारी बारिश से रमेश का कच्चा घर गिर गया। उसमें उसके दो बेटे तरुण और वरुण दब कर घायल हो गए। मकान के ढहने की आवाज आसपास के निवासियों ने भी सुनीं। इसके साथ ही उसके मलबे में दबे युवकों ने भी शोर मचाया, जिसे सुनकर काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर की मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सरपंच के अनुसार की इस बाबत उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed