{"_id":"61a513d567b50c623f272a91","slug":"accident-rspura-news-jmu2488551110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की कार गांव के द्वार से टकराकर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की कार गांव के द्वार से टकराकर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अरनिया में गांव के द्वार से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई दुल्हन की कार।
अरनिया। आदर्श गांव अला में मुख्य द्वार के पोल से रविवार रात को एक कार टकरा गई। कार में दुल्हन सवार थी। जो ब्यूटी पार्लर से लौट रही थी और अपनी शादी स्थल पर जा रही थी। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं। वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी अनुसार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सोमनाथ पुत्र पूखु राम निवासी आरएस पुरा कार जेके 02 सीबी 2248 से नंदपुर की ओर जा रहे थे। तभी नंदपुर की ओर से आ रहे एक टिप्पर की रोशनी आंखों में पड़ते ही उनकी कार आदर्श गांव अला में बनाए गए मुख्य द्वार के पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवतियां व एक चालक सहित तीन युवकों को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार टकराते ही जोर की आवाज आई तो घरों से निकल कर मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि उसमें बैठी दुल्हन व एक अन्य युवती बुरी तरह से सहम गए थे। जिन्हें घर में बिठा कर पानी पिलाया तब उन दोनों को थोड़ा होश आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दुल्हन व एक अन्य युवती भी थी। जो अरनिया ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर नंदपुर बैंकट हाल जा रही थी।
विज्ञापन
बताते चले कि 2005-6 में जब अला गांव आदर्श गांव बना तो खंड विकास विभाग बिश्नाह ने मुख्य सड़क पर गोलाई में लोहे का गेट बनाया गया। वहां से गुजरने वाले लोगों को पता चले कि अला आदर्श गांव है।
वर्ष 2012-13 में जब इसी सड़क मार्ग का दोहरीकरण किया गया तो दोनों तरफ के मोटे लोहे के पोल सड़क के मध्य आ गए। स्थानीय निवासी धर्म चंद, रूप लाल, कृष्ण लाल व मोहन लाल आदि लोगों का कहना है कि पहले भी यहां खास तौर से रात के समय हादसे का शिकार हो चुके हैं, मगर अभी इसे बाहर या उखाड़ा नहीं गया। हम प्रशासन मांग करते हैं कि इसे जल्द बाहर निकाला जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके।
वही खंड विकास अधिकारी रजनी बाला का कहना है कि इसको संबंधित पंचायत के नुमाइंदों की सहमति और सहायता मिलने पर उखाड़ दिया जाएगा।
फोटो
स्टील ब्रिज पर कार-बाइक में टक्कर, दंपति घायल
दोनों को घायलाें उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज के पास गांव गुडा पतन जम्मू मार्ग पर रविवार रात कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल से जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात जम्मू गांव गुडा पतन मुख्य सड़क पर कार नंबर जेके 02 जे 4995 और मोटरसाइकिल जेके 02 एम 7974 की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपति विनोद कुमार और काजल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टनाग्रस्त स्थान पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। दोनों घायलों को लोगों ने उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। कानाचक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।