{"_id":"632768d806af8a58f4631ecb","slug":"accident-reasi-news-jmu268272366","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
माहौर में हुई दुर्घटना में घायल युवती।
- फोटो : REASI
रियासी। तहसील मुख्यालय माहौर से अपने पैतृक गांव लौट रहे एक परिवार का वाहन खाई में गिरने से उसमें सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि, पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई।
दुर्घटना रविवार सुबह सुली गली टावर नाला शजरू के पास हुई। बताया जाता है कि हाई स्कूल जमसलान में बतौर अध्यापक कार्यरत अब्दुल माजीद पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी जमसलान, माहौर से जमसलान की तरफ लौट रहे थे। उन्होंने अपना एक घर माहौर में भी बना रखा है। उनके साथ कार (जेके02एबी-2403) में पत्नी सकीला बेगम, बेटी नाजमीन कौसर और बेटा इम्तियाज अहमद सवार थे। इस दौरान सुली क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जानकारी मिली है कि कार लगभग तीन सौ फुट गहरी खाई में लुढ़कती चली गई।
दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी चारों घायलों को मुुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया, जहां पहुंचने पर अब्दुल की पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। वहीं, अब्दुल और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी माहौर लाया गया। दुर्घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना का पता चलते ही अब्दुल के परिजनों में शोक फैल गया। वहीं, डीडीसी उपाध्यक्ष साजरा कादिर ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।

माहौर में हुई कार दुर्घटना में घायल व्यक्ति।- फोटो : REASI
विज्ञापन