फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

अंजी नाले में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
accident
रियासी में मृतक बच्चे की मां को संतावाना देती हुई एक रिश्तेदार महिला - फोटो : UDHAMPUR
रियासी। माइनिंग ब्लॉक 7 अंजी नाले में किए खनन के बाद बने गड्ढे में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पनासा के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बच्चा अंजी तवी के किनारे खेलने गया था। उसके कुछ दोस्त भी साथ थे। काफी देर तक बच्चे जब वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की गई। बाद में बलविंदर खनन से बने एक बड़े गड्ढे में पाया गया। उसको अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खनन ब्लॉक में बच्चे की मौत के बाद पनासा व सिला के ग्रामीण बारादरी चौक पर इकट्ठा हुए, और कटड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला खनन अफसर और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर तहसीलदार मुंशी राम, डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद आए। उन्होंने लोगों से बात की और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि उनके पास कई दिनों से इलाके में अवैध खनन करने की शिकायतें आ रही थीं। सोमवार को उन्होंने अंजी नाला से दरिया चिनाब तक के किनारों का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाम को डीसी के साथ बैठक में पूरी रिपोर्ट दी जानी थी। इससे पहले यह हादसा हो गया। इसमें हर संभव कार्रवाई होगी ताकि दोबारा से ऐसा हादसा न होने पाए। वहीं, बच्चे की मौत के बाद पनासा में मातम का माहौल बना रहा। बच्चे की मौत के बाद मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी लोग उनको सांत्वना देते दिखे।

रियासी में बच्चे की मौत के बाद मुख्य चौक बंद होने के बाद आए अधिकारी व बात करते लोग

रियासी में बच्चे की मौत के बाद मुख्य चौक बंद होने के बाद आए अधिकारी व बात करते लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed