{"_id":"62a77edf65a2fe40824f9ff6","slug":"accident-reasi-news-jmu261854654","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मां की हुई मौत, नौ वर्षीय बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मां की हुई मौत, नौ वर्षीय बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। मायके से ससुराल लौट रही एक महिला की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि, इस दर्दनाक हादसे में उसकी नौ वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से कटड़ा की रहने वाली रीता देवी पत्नी मंगल सिंह गीतानगर स्थित अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को वह स्कूटी (जेके20बी-0762) पर सवार होकर कटड़ा की ओर जा रही थी। तब काला मोड़ सिंबल चोया क्षेत्र में उसकी स्कूटी विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस (जेके02बीएल-8049) से टकरा गई। टक्कर लगने से स्कूटी सड़क के बीच पलट गई।
इस हादसे में मां रीता देवी और बेटी मीनाक्षी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रीता देवी को मृत घोषित कर दिया, वहीं मीनाक्षी को उपचार जारी है। दुर्घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुुंचे, तो अस्पताल में कोहराम मच गया। बाद में जरूरी औपचारिकताएं करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। मिनी बस का चालक अभी फरार है।