{"_id":"63597f19143a8054694f58b3","slug":"accident-ramban-news-jmu2709723157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पर सेब से लदा ट्रक पलटने से आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पर सेब से लदा ट्रक पलटने से आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन के राज सेरी केला मोड़ इलाके में ऑटो पर सेब से लदा ट्रक पलटने से 13 वर्षीय लड़की सहित आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में से तीन को जीएमसी जम्मू, एक को जीएमसी अनंतनाग और चार का रामबन अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातयात बाधित रहा है।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा एक सेब लदा ट्रक राज सेरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया और केलामोड़ की ओर जा रहा ऑटो इसकी चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक चालक, सहचालक और ऑटो में सवार छह लोगों सहित आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें 13 वर्षीय लड़की भी शामिल है। हादसे के बाद घायलों को वाहनों से निकाल कर जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में से ऑटो चालक मुदस्सिर वानी (19) पुत्र गुलजार अहमद वानी निवासी सेरी रामबन और केलामोड़ निवासी सूरज सिंह (40) पुत्र चौड़ सिंह (40) को जीएमसी जम्मू व नासिर अहमद (30) पुत्र अब्दुल स्लैम निवासी सेरी रामबन को जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। मंगल सिंह (40) पुत्र हरि चंद निवासी मारोग, सोनम देवी (13) पुत्री सूरज सिंह निवासी गाम सेरी, तारिक अहमद (22) पुत्र आब गनी निवासी सेरी व ट्रक चालक इमरान (35) पुत्र मोहम्मद जब्बार और ट्रक सह चालक फैयाज अहमद पुत्र मोहम्मद इब्राहिम दोनों निवासी अवंतीपुरा का जिला अस्पताल रामबन में उपचार जारी है।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा है। थाना रामबन के एसएचओ संदीप सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि हमने आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन रामबन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, एक अन्य दुर्घटना में बनिहाल के ऊपरी गुंड इलाके में एक सेब से लदा ट्रक सड़क से फिसल गया, जिससे चालक और उसका सहायक घायल हो गए। उनकी पहचान गुजरात निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद रमजान और राजस्थान निवासी सह मोहम्मद शरीफ पुत्र असलम दीन के रूप में हुई है।