फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सेब खरीदने गए बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
accident
रामबन। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वह सेब खरीदने बस स्टैंड पर गया था। मृतक की पहचान मोहम्मद आसिफ (5) पुत्र हाफिजउल्लाह शेख निवासी चंद्रोग रामबन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हाईवे पर रामबन के बावली बाजार के पास एक पांच साल के बच्चे को ट्रक (जेके03सी-1321) ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन, पुलिस ने उसे हाईवे पर मेहाड़ इलाके में पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसएचओ थाना रामबन इंस्पेक्टर संदीप चाडक ने बताया है कि चालक तनवीर अहमद निवासी बडगाम कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद लड़के के शव को कानूनी वारिसों को सौंप दिया गया। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार लड़का अपने पिता के साथ बस स्टैंड रामबन से सेब खरीदकर घर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने लड़के को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed