फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार गंभीर

विज्ञापन
accident
रामबन में दुर्घटना का शिकार हुए अमरनाथ यात्रियों के वाहन - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। बनिहाल के शेरबीबी इलाके में शुक्रवार तड़के अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य छह को मामूली चोटें आई हैं। सुरक्षाबलों ने चारों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बनिहाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरबीबी के निकट तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर (एचआर 55एजी-0831) दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें 10 साल के बच्चे सहित चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य छह को मामूली चोटें आईं। गंभीर घायलों को पुलिस ने स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारियों ने घायलों की पहचान कुंदन कुमार निवासी उत्तर प्रदेश, अनीता गुप्ता पत्नी विनायक गुप्ता, गुड़िया पत्नी त्रिलोक चंद और उनका 10 साल का बेटा विनायक गुप्ता सभी निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। सभी का इलाज उपजिला अस्पताल बनिहाल में किया गया। इस बीच एक अन्य कार (पीबी79-7777) रामसू थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाचलाना में पहाड़ी से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों वाहन अमरनाथ के काफिले का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, इन वाहनों में सवार लोगों के पास श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जारी वैध पंजीकरण कार्ड थे।

रामबन में दुर्घटना का शिकार हुए अमरनाथ यात्रियों के वाहन

रामबन में दुर्घटना का शिकार हुए अमरनाथ यात्रियों के वाहन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed