{"_id":"620e94c77c3dc5672159a575","slug":"accident-ramban-news-jmu2540374178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलवास में चार वाहनों से टकराया ट्रक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलवास में चार वाहनों से टकराया ट्रक, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को चंद्रकोट के डलवास इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि सारिका मंदिर डलवास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक तीन टाटा मोबाइल और एक ट्रक से टकरा गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ तब सभी वाहन श्रीनगर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान मोहम्मद अबास पुत्र साबिर अली और मोहम्मद सादिक पुत्र सखी मोहम्मद दोनों निवासी माखनपुर आरएस पुरा जम्मू के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में सभी चार वाहन ट्रक और तीन टाटा मोबाइल को काफी नुकसान हुआ है। दुर्घटना के कारण डलवास और नाशरी के बीच वाहनों का आवागमन घंटों तक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।