फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident

टनल में पलटी पर्यटकों से भरी मिनी बस, चालक की मौत 11 पर्यटक घायल

विज्ञापन
Accident
बनिहाल-काजीकुंड टनल के अंदर पलटी मिनी बस - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में मंगलवार शाम को पर्यटकों से भरी मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में डिफेंस कालोनी बरेली, उत्तर प्रदेश के 11 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब 4.30 बजे कटड़ा से श्रीनगर की तरफ जा रही मिनी बस (जेके02एटी-6530) जब बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और मिनी बस पलट गई। सुरंग में चल रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया और घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने देखा कि चालक तारिक अहमद पुत्र मोहम्मद इरशाद निवासी टिकरी उधमपुर की मौके पर ही मौत हो चुकी है। सभी घायलों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन को जीएमसी अनंतनाग भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सभी घायल बरेली के रहने वाले
सभी घायल बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, और कटड़ा में माता के दर्शन करने के बाद श्रीनगर में घूमने के लिए जा रहे थे। घायलों की पहचान रिया पुत्री राज कुमार, अंजलि पुत्री दामुनधर, प्रियंका पुत्री दामुनधर, अनिल वर्मा पुत्र बीआई वर्मा, संध्या, उमा शर्मा पुत्री राम अवध, चंद्र काली पुत्र दामुनधर, साधना वर्मा पत्नी अनिल कुमार, सुशील कुमार पुत्र राधा राम, पिंकी पुत्री छोटू लाल और इंद्र भान सक्सेना पुत्र जगदीश भान सक्सेना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed