{"_id":"6190024c2a8a7200cd743ce6","slug":"accident-ramban-news-jmu24777405","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिगडोल में खाई में लुढ़की सूमो, 2 की मौत 12 यात्री घायल, जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिगडोल में खाई में लुढ़की सूमो, 2 की मौत 12 यात्री घायल, जीएमसी रेफर
विज्ञापन
रामबन के पास सुमो खाइी मे गिरने से घायलो को जीएमसी मे लाया गया
- फोटो : CITY REPORTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के डिगडोल इलाके में एक ओवरलोड टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह बच्चों समेत 11 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक रामबन से बनिहाल जा रही टाटा सूमो (जेके 03ए-6391) चालक के नियंत्रण से बाहर होकर समाधि मोड़ डिगडोल में खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, और एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरे व्यक्ति की मौत जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान हुई।
गंभीर रूप से घायल छह बच्चों सहित 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नौ घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान हेवा उत्तर प्रदेश के रहने वाले गुलजार (19) पुत्र इरफान, समीर (24) और आशु (35) के रूप में की है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने घायलों की पहचान बशीर अहमद के पुत्र मंजूर अहमद (28), फैयाज अहमद की पत्नी खालिदा बेगम (35) और उनकी दो नाबालिग बेटियां आरा बानो (4) और जमीला (7) के रूप में की है। आरिफ (22), उस्मान (19), सोएब खान (18), सोहिल खान (18), नासिर खान (19), ऐकरा (2) और अक्या (8) सभी हेवा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इनमें से नौ घायलों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रामबन के पास सुमो खाइी मे गिरने से घायलो को जीएमसी मे लाया गया- फोटो : CITY REPORTER